Category Archives:  Spiritual

यहां मंदिर में अपने आप लग जाती है आग, माता करती हैं अग्नि स्नान

May 26 2020

Posted By:  Sunny

हमारा देश में कई मंदिर है, जो हमे अचम्भे में डाल देते है | कई ऐसे मंदिर है, जो अपने चमत्कारिक रहस्यों से भरे हुए है | जैसे किसी मंदिर में लगे खम्बे हवा में झूल रहे है, तो कहीं पानी से दीपक जलता है | आज हम आपको ऐसे ही एक चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहे है |


आज हम आपको ऐसे चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ देवी अग्नि स्नान करती है | ये चमत्कारिक मंदिर राजस्थान के उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में मौजूद है | इस मंदिर की कोई छत नहीं है, ये खुले चौक पर स्थित है |




इस मंदिर में मौजूद ईडाणा माता अग्नि से स्नान करती है | स्थानीय लोग बताते है कि महीने में 2 से 3 बार यहाँ अचानक से आग लग जाती है | इस आग में माता के आभूषण और चुनरी सब कुछ जल जाता है, लेकिन मूर्ति को कुछ नहीं होता | इस अग्नि स्नान के साक्षी बनने एक लिए यहाँ लोगो का मेला लग जाता है | वैसे आज तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये आग लगती किस वजह से है |


इस मंदिर को लेकर लोगो में ख़ास आस्था है | बताया जाता है कि लकवे से पीड़ित लोग इस मंदिर में स्वस्थ हो जाते है | जब माता अग्नि स्नान करने लगती है, तो खबर पहुंचते ही | आसपास के गाँवो के लोग ये चमत्कार देखने यहाँ पहुंच जाता है |


मंदिर के पुजारी का कहना है कि जब माता पर भार बढ़ जाता है, तो माँ स्वयं ज्वालादेवी का रूप धारण कर लेती है | ये अग्नि बेहद खतरनाक रूप धारण कर लेती है, अग्नि की लपटे 20 फ़ीट तक ऊँची उठती है | बता दे इसी वजह से यहाँ मंदिर का निर्माण नहीं कराया जा सका है |

स्थानीय लोगो के अनुसार इस अग्नि को देखना बेहद शुभ है | बताते है की अग्नि स्नान के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है | बता दे जिन लोगो की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है, वे यहाँ त्रिशूल चढ़ाते है |


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर